सागर- 22 दिन बाद कर्मचारी की मौत, शव रखकर चौराहे पर चक्काजाम! FIR की मांग को लेकर फूटा गुस्सा

 

सागर जिले के बीना में शुक्रवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों और समाज के लोगों ने गांधी चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। चक्काजाम के चलते चौराहे के चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जानकारी के अनुसार, भगतसिंह वार्ड निवासी सोहन अहिरवार 2 जुलाई को शिवाजी वार्ड स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वे दुकान की छत पर पानी की टंकी साफ कर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई।

घटना के तुरंत बाद उन्हें बीना सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें भोपाल भेज दिया। करीब 22 दिनों तक इलाज चलने के बाद शुक्रवार को भोपाल में उनकी मौत हो गई। मृतक का शव बीना पहुंचते ही परिजन और समाज के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने गांधी चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के कारण शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित हो गया और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनूप यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं किसान नेता इंदर सिंह ने भी प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर तक चली समझाइश और आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम समाप्त किया और यातायात दोबारा सुचारु हो सका। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। परिजनों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है और शहर में भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।


By - sagar tv news
25-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.