सीमेंट से भरा ट्रक पुल पर लटका, नहीं बच सका क्लीनर, ड्राइवर को पुलिस ने लिया हिरासत में

 

देर रात के समय ऐसा भयानक दर्दनाक हादसा हुआ की लोग सहम उठे। सड़क पर तेज रफ़्तार में दौड़ रहा एक ट्रक पुल से टकराने के बाद पुल से ही सध गया। इस दौरान क्लीनर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ट्रक में भरी हुई सीमेंट की बोरियां भी नीचे गिर गयी। ये पूरी घटना छतरपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 39 स्थित बमीठा थाना क्षेत्र से सामने आई हैं।
बताया जा रहा है की घूरा पहाड़ी के पास जब ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतरा तो अफरा-तफरी मच गयी थी। लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ मौके पर पहुंची। जिस पुल के नीचे ट्रक का हिस्सा और सीमेंट की बोरियां पड़ी हुई थी। वहीं पास में क्लीनर की डेड बॉडी भी पड़ी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया। मृतक की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा था। जबकि घटना के बाद पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया। फिलहाल ये साफ़ नहीं है की हादसा किन वजहों से हुआ है। ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

हादसे का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है की ट्रक की चेचिस कहीं पड़ी थी। बॉडी अलग हो चुकी थी, बाकि कई हिस्से भी यहां-वहां पड़े हुए थे। जानकारी के मुताबिक ये घटना देर रात हुई। जहां ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से टकराया कुछ हिस्सा नीचे जा गिरा जबकि काफी हिस्सा पुल पर ही लटका हुआ था। इसमें क्लीनर ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया जिसे थाने ले जाया गया। ट्रक में भरी हुई सीमेंट की बोरियां भी नीचे गिर गयी थी।

फ़िलहाल ये साफ़ नहीं हो पाया था की हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है या फिर ड्राइवर की लापरवाही से, ये पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही साफ़ हो पायेगा। पुलिस जांच में जुटी हुई है।-


By - sagar tv news
25-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.