दतिया उपचुनाव में CM मोहन यादव का हुंकार! बोले ढाई साल के रुके विकास का हिसाब चुकाने का वक्त

 

दतिया विधानसभा उपचुनाव अब पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को उदगुवा कृषि मंडी में आयोजित विशाल चुनावी सभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सभा में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद भारत सिंह कुशवाह और कई वरिष्ठ भाजपा नेता मंच पर मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष को भी यह एहसास हो चुका है कि जनता विकास के साथ खड़ी है और अब उनका संघर्ष बेकार साबित होने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव ढाई साल तक रुके विकास कार्यों का हिसाब चुकाने का अवसर है और दतिया की जनता विकास के पक्ष में मतदान करेगी।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब-जब भाजपा विकास की दिशा में कदम बढ़ाती है, तब-तब कांग्रेस का जनाधार कमजोर होता जाता है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने कभी गरीबों, किसानों और आम जनता के हितों को प्राथमिकता नहीं दी, जबकि भाजपा सरकार विकास और जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। इस दौरान पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए चुनाव को "राजा और रंक" की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी आम कार्यकर्ता की पहचान हैं और जनता उन्हें भारी मतों से विजयी बनाए। उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव जीतने की अपील की।

 

 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नरोत्तम मिश्रा और आशुतोष तिवारी की जोड़ी दतिया के विकास को नई गति देगी। उन्होंने कहा कि मां पीतांबरा के आशीर्वाद से शुरू हुआ यह अभियान निश्चित रूप से सफलता तक पहुंचेगा। उपचुनाव की तारीख नजदीक आते ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। ऐसे में दतिया का चुनावी मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है और अब सभी की निगाहें मतदान और उसके नतीजों पर टिकी हैं।

 

 


By - sagar tv news
25-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.