स्पा सेंटर वाली युवतियां आपस में उलझी, बीयर पार्टी में एक दूसरे पर फोड़ी बोतलें, साथ में कर रही थी पार्टी

 

स्पा सेंटर में काम करने वाली दो युवतियों में बीयर पार्टी के दौरान ऐसा विवाद हुआ की आपस में बीयर की बोतलों से हमला किया गया। इस खूनी संघर्ष में दोनों युवतियां घायल हुई हैं जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन युवतियां बयान देने की स्थिति में नहीं थी। जिससे पूछताछ नहीं हो पाई थी। घटना छिंदवाड़ा जिले के देहात थाना क्षेत्र से सामने आई। जिसमें एक युवती गंभीर घायल हुई है। जो क्लेरिस अस्पताल में ICU में भर्ती है।

बताया जा रहा है की दोनों युवतियों ने एक-दूसरे पर कांच की बीयर की बोतलों से हमला किया। जिसमें एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परासिया रोड स्थित क्लेरिस हॉस्पिटल के 1CU में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरी यूवती के हाथ में कांच के टुकड़े लगने से वह भी घायल हई है।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों यूवतियां मणिपुर की रहने वाली हैं जो परासिया रोड स्थित एक थाई स्पा मसाज सेंटर में काम करती हैं। हाल ही में एसडीएम के आदेश के बाद स्पा सेंटर बंद कर दिया गया था। जिससे दोनो अपने-अपने गृह राज्य लौटने की तैयारी में थी। जिससे पहले वह दोनों एक साथ बैठकर बीयर पी रही थी। इसी दौरान किसी बात पर उनकी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा की दोनों ने कांच की बीयर की बोतलों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। जहां एक युवती गंभीर घायल हुई। वहीं दूसरी युवती के हाथ में कांच टुकड़े लगे थे। दोनों को अस्पताल भेजा गया था। जिनमें एक का इलाज ICU में चल रहा है। जबकि दूसरी युवती भी भर्ती थी।

हॉस्पिटल के डॉ. मनन गोगिया ने बताया की एक युवती के सिर में गंभीर चोट है काफी खून बह जाने से उसकी स्थिति नाजुक है उसका इलाज जारी है वहीं दूसरी युवती को मामूली चोटें आई हैं। जिसे डिस्चार्ज कर दिया जायेगा।

फिलहाल युवती की हालत नाजुक होने से पुलिस द्वारा अभी बयान नहीं लिए जा सके हैं। मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्यवाई की बात कही जा रही है।--


By - sagar tv news
25-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.