सड़क पर दो बाइक सवार तेज रफ़्तार में आये आमने-सामने, तीनों नहीं बच सके, CCTV में हुआ कैद
सड़क पर लोगों ने जो दिल दहला देने वाला मंज़र देखा उसे देख हर कोई सहम उठे। दो बाइक सवारों में ऐसी जोरदार भिड़ंत हुई की तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक जान चली गयी। उन्हें बचने का ज़रा भी मौक़ा नहीं मिला। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। घटना एमपी के डिंडौरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आई है। बताया जा रहा है की कचनारी गांव में डिंडौरी-मंडला मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को अस्पताल भेजते हुए जांच शुरू की है।
तस्वीरों में देखा जा सकता है की एक युवक अपनी साइड से ही आ रहा है लेकिन दूसरी तरफ से आने वाले दो बाइक सवार युवक रॉन्ग साइड में आ रहे हैं। जो काफी तेज रफ़्तार में थे। जब दोनों बाइकों की आपस में भिड़ंत हुई तो गंभीर चोट लगने से तीनों ने दम तोड़ दिया। ये नज़ारा पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। सूचना मिलने पर डिंडोरी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंची।
जानकारी के मुताबिक मंडला रोड पर डिंडोरी से करीब 15 किलोमीटर दूर सक्का के आगे पेट्रोल पंप के सामने एक तरफ से दो लोग रामकुमार और प्रेम मलगाम आ रहे थे। वहीं मंडला तरफ से रोहित साहू नाम का युवक अपनी बाइक से आ रहा था। जो अपनी साइड में ही था। तभी रोहित साहू की बाइक से दूसरी बाइक की टक्कर हो गयी। जिससे तीनों उछलकर जमीन पर गिरे और उन्होंने दम तोड़ दिया। रोहित के परिजनों को सूचना दे दी गई थी। वहीं दो अन्य मृतकों के बारे में भी पता लगाया जा रहा था।------ फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की है।