पुल से नाले में गिरी कार, पानी में डूबने से 5 युवकों की मौत और फिर | SAGAR TV NEWS |

 

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पचोर-खुजनेर रोड पर स्थित भीलखेड़ी जोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गहरे नाले में जा गिरी। नाले में पानी अधिक होने के कारण कार पूरी तरह डूब गई और उसमें सवार युवकों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही खुजनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद कार को पानी से बाहर निकाला गया और सभी युवकों को खुजनेर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

 

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी युवक शाजापुर जिले के अरनिया खुर्द और अवंतिका बड़ोदिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वे किसी काम से पचोर-खुजनेर मार्ग से गुजर रहे थे। जैसे ही उनकी कार भीलखेड़ी जोड़ के पुल पर पहुंची, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे नाले में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। साथ ही सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। कुछ ही सेकंड में कार पानी में समा गई और अंदर बैठे युवकों की जान नहीं बचाई जा सकी।

 

 

खुजनेर थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कार को बाहर निकालने के बाद पता चला कि उसमें सवार पांचों युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और खराब सड़क व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ही परिवार और गांवों के कई घरों के चिराग एक साथ बुझ जाने से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। अब हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर इन सड़कों पर ऐसे हादसे कब रुकेंगे?

 

 


By - sagar tv news
25-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.