सागर- कार-बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत, थाने की रेलिंग तोड़ अंदर जा घुसे वाहन

 

सागर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गढ़ाकोटा रोड पर बहेरिया थाने के ठीक सामने शनिवार शाम कार और बाइक की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद बाइक सवार हवा में उछलकर बहेरिया थाने की रेलिंग तोड़ते हुए परिसर के अंदर जा गिरे। वहीं कार भी अनियंत्रित होकर थाने के बाहर रेलिंग से जा टकराई।

हादसे के तुरंत बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बिना देर किए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती का इलाज जारी है।

 

 

प्राथमिक जांच में मृतकों की पहचान 28 वर्षीय रामचरण अहिरवार निवासी बरायठा और 23 वर्षीय सुनील अहिरवार निवासी बराज के रूप में हुई है। घायल युवती खुशबू अहिरवार, निवासी बम्होरी बीका, ने बताया कि उसकी शादी जल्द ही सुनील से होने वाली थी। इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया।

 

 

उधर, कार में सवार अमित यादव और एक अन्य युवक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, टक्कर बेहद तेज रफ्तार में हुई, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

 

बहेरिया थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है। मृतक किस दिशा में जा रहे थे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

शनिवार शाम हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ ही पलों की लापरवाही ने दो युवकों की जिंदगी छीन ली, जबकि एक युवती जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

 

 


By - sagar tv news
25-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.