Sagar-भीम आर्मी रैली निकालकर किया प्रदर्शन, बैरिकेड्स पर भी चढ़े, पुलिस की समझाइश के बाद शांत

 

सागर में शनिवार को भीम आर्मी ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता चंद्रा पार्क में एकत्र हुए, जहां से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार प्रतीक श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान कुछ देर गहमागहमी का माहौल बन गया। कुछ युवा कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए बैरिकेड्स पर चढ़ने लगे। हालांकि पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद प्रदर्शन शांतिपूर्वक जारी रहा।

 

 

रैली में शामिल युवा हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे। एक पोस्टर पर "मुर्दों का शहर मध्यप्रदेश और चमचों का शहर सागर" लिखा था। प्रदर्शन को नर्सिंग विद्यार्थियों का भी समर्थन मिला। उन्होंने नियमानुसार परीक्षाएं कराने और लंबित छात्रवृत्ति दिलाने की मांग उठाई।

 

 


भीम आर्मी ने राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एसआईटी से जांच कराने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के पुनर्गठन, 20 जुलाई को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने, घायल विद्यार्थियों को निःशुल्क उपचार और उचित मुआवजा देने तथा सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पारदर्शी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू कर छात्र लोकपाल की व्यवस्था करने की मांग की।

 

 


By - sagar tv news
25-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.