Sagar- गरीब पात्र हितग्राहियो से मजाक, पीएम आवास की पात्रता सूची से काट दिए नाम

 

सागर जिले की कर्रापुर नगर परिषद में प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र हितग्राहियो के साथ गड़बड़ी करने का मला सामने आया है, आरोप है की योजना की पात्रता सूची से कई गरीब और जरूरतमंद पात्र हितग्राहियों के नाम काट दिए गए है इसी से नाराज होकर वार्ड नंबर 11 के निवासियों ने जमकर हंगामा किया आक्रोशित वार्ड वासियों ने स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

 

 

 

 

पार्षद पुष्पेंद्र ठाकुर ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत जारी की गई सूची में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग वास्तव में इस योजना के हकदार थे और जिनका नाम सूची में शामिल था, उनके नाम जानबूझकर काट दिए गए हैं।
प्रदर्शन कारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपने पक्के मकान का सपना देख रहे थे। सरकारी नियमों के तहत वे पूरी तरह पात्र हैं, इसके बावजूद उनके नामों को गायब कर दिया गया। पार्षद पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर ने चेतावनी दी है कि यदि कटे हुए पात्र हितग्राहियों के नाम सूची में वापस नहीं जोड़े गए, तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा। वार्ड वासियों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है


By - sagar tv news
26-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.