Sagar- सड़क तो बना दी लेकिन पुल बनाना भूल गए,लोग हो रहे परेशान,15 किमी का लग रहा चक्कर

 

सागर जिले के खुरई क्षेत्र में बनाई गयी सड़क चर्चाओं में है। क्योंकि जब जब बारिश होगी पानी का स्तर ज्यादा होगा। तो इस रास्ते से आवागमन भी बंद रहेगा। लोग चाहकर भी यहां से निकल नहीं सकते। नदी में पानी भर जाने की वजह से करीब पांच महीने तक आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाता है वजह है नदी पर पुल नहीं बनाया गया। जबकि ये सड़क पांच किलोमीटर तक बनाई गई है। लोगों को 15 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है।

 

 

 


बता दें की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत खुरई के कुमरोल से बूधोन तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण तो कर दिया गया। लेकिन रास्ते में पड़ने वाली नदी पर पुल नहीं बनाया गया। जिससे यह सड़क बारिश के मौसम में बेकार साबित हो रही है। क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 

 

 

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक कुमरोल, बूधोन, घोरट, ढावरी, हनुमत पहाड़ी, झीकनी समेत आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए यह मार्ग है। इसी रास्ते से लोग नेशनल हाईवे-44 तक पहुंचते हैं। जिसकी दूरी करीब 14 किलोमीटर है। लेकिन पुल न होने से बरसात में यह संपर्क पूरी तरह टूट जाता है।

 

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि नदी में पानी आने के बाद उन्हें अपने खेतों, बाजार, अस्पताल और अन्य जरूरी कामों के लिए लगभग 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। वहीं किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।

 

 

 

किसानों का कहना है कि फसल की बुवाई, खाद-बीज लाने और उपज को बाजार तक पहुंचाने में काफी दिक्कत होती है। कई बार आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी होती है। हैरानी की बात यह है कि इस समस्या को लेकर जिम्मेदार विभाग अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।

 

 

 

जब इस मामले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सब इंजीनियर विक्रम सिंह से बात की गई तो उन्होंने साफ कह दिया कि यह पुल हमारे अंडर में नहीं आता है यह पीडब्लूडी विभाग का काम है। जब पीडब्लूडी विभाग के एसडीओ शुभम मिश्रा से पूछा तो उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का हवाला दे दिया। और कहा कि यह पुल उनके विभाग में नहीं आता। बल्कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आता है। दोनों ही विभागों के अधिकारी एक दूसरे पर बात टालते नजर आए।------


By - sagar tv news
26-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.