सागर- एलिवेटेड कॉरिडोर पर लगेगी पूरी जाली, ब्रिज डिवाइडर पर भी होगा बड़ा फैसला | SAGAR TV NEWS |

 

सागर शहर में सड़क सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने बड़ी पहल शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त एवं सागर स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक राजकुमार खत्री ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। सबसे बड़ा फैसला एलिवेटेड कॉरिडोर और संजय ड्राइव रोड ब्रिज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सामने आया है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त राजकुमार खत्री ने संजय ड्राइव रोड स्थित ब्रिज की ड्राइंग और डिजाइन का तकनीकी परीक्षण किया। उन्होंने इंजीनियरों से कहा कि सड़क सुरक्षा समिति की राय लेकर ब्रिज के बीच बने डिवाइडर की वर्तमान उपयोगिता का आकलन किया जाए। यदि तकनीकी रूप से सुरक्षित हो और यातायात में सुविधा मिले, तो आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर डिवाइडर हटाने की कार्रवाई की जाए।

 

 

इसके साथ ही आयुक्त ने एलिवेटेड कॉरिडोर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कॉरिडोर के अंतिम छोर तक सुरक्षा जालियां लगाई जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या दुर्घटना की आशंका को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। हाल के दिनों में कॉरिडोर और लाखा बंजारा झील क्षेत्र में हुई घटनाओं को देखते हुए इस निर्देश को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने चैतन्य हॉस्पिटल तिराहा सहित कई प्रमुख चौराहों और सड़कों की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए सफाई मित्रों को नालियों की नियमित सफाई, जल निकासी और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

 

इसके अलावा सिटी स्टेडियम के सामने स्थापित की जा रही वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। आयुक्त ने निर्देश दिए कि प्रतिमा का फाउंडेशन इस तरह बनाया जाए कि वह दूर से ही दिखाई दे और आसपास आकर्षक लैंडस्केपिंग विकसित की जाए। नगर निगम का कहना है कि शहर को सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक बनाने के लिए सभी विकास कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

 

 


By - sagar tv news
26-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.