Sagar- घर के सामने खड़े दो ट्रेक्टर चोरी, परिवारों को नहीं लगी भनक, लगातार चोरियों से फैली दहशत
सागर जिले में चोरियों की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। फिर एक सामने आये मामले में महज 200 मीटर के दायरे में एक के बाद एक ट्रेक्टर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। रात के समय घर के लोग सोते रह गए और चोर चोरी करने के बाद चंपत हो गए। घटना खुरई थाना क्षेत्र के पठारी रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास से सामने आई है।
जिसका सीसीटीवी फुटेज भी देखा जा सकता है जिसमें दोनों ट्रेक्टर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है की श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में 200 मीटर के दायरे में दो किसानों के ट्रेक्टर चोरी की घटनाएं हुई। दोनों पीड़ित किसानों ने शहर थाने पहुंचकर इस बात की शिकायत की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।
जानकारी के मुताबिक खुरई शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। इसी तरह ये मामला भी सामने आया है। खुरई के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास से चोर बेख़ौफ़ तरीके से चोरी की घटना को अंजाम देते हुए रफू चक्कर हो गए। बताया गया की देर रात हुई इस घटना के दौरान परिवार के लोग सोते रह गए उन्हें ज़रा भी इस बात की भनक नहीं लगी।
चोरों ने घर के बाहर खड़े दो ट्रैक्टरों पर हाथ साफ कर दिया। अरविन्द यादव के घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी चला गया। तो वहीं इनके घर से 200 मीटर की दूरी पर रहने वाले वीरेंद्र यादव का भी घर के सामने खड़ा ट्रैक्टर चोरी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। साथ ही अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश भी शुरू की है।------