सागर- रेल्वे नियमों का उल्लंघन करने पर साढ़े 3 सौ लोगों पर कार्यवाई, लाखों रूपये जुर्माना वसूला

 

रेल्वे नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्यवाहियों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी तरह सागर जिले के बीना जंक्शन पर भी जन विश्वास अधिनियम 2026 एक्ट के तहत अब तक साढ़े तीन सौ से ज्यादा लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाई की गई है। इस दौरान लोगों से चार लाख 56 हजार रूपये जुर्माना भी वसूला गया है। बता दें की ये कार्यवाई उन लोगों के खिलाफ की गयी है। जिन्होंने रेल्वे नियमों का उल्लंघन किया है। बताया गया की बीना रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने जन विश्वास अधिनियम 2026 के लागू होने से लेकर अब तक ये कार्यवाहियां की हैं।

 

 

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी कमल सिंह के मुताबिक रेलवे परिसर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अनधिकृत गतिविधियों पर रोक लगाने और यात्रियों को सुरक्षित, सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब तक ऐसे 350 लोगों पर कार्रवाई की गयी है जिन्होंने रेलवे नियमों का उल्लंघन किया है। इन लोगों से 4 लाख 56 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया है।

 


उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर समेत ट्रेनों में बिना लाइसेंस अवैध 184 वेंडरों से दो हजार रूपए के हिसाब से 3 लाख 68 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है। रेलवे लाइन क्रासिंग के तहत 112 लोगों से 500 रुपए के हिसाब से 56 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला। वहीं ट्रेनों में बीड़ी, सिगरेट समेत अन्य नशा करने वाले 3 लोगों से 2 हजार रूपए के हिसाब से 6 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है। नो पार्किंग में अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग करने वाले 51 लोगों से 500 रूपए के हिसाब से 25 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। बताया गया की इस तरह की कार्यवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

 


By - sagar tv news
26-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.