नेशनल हाईवे पर खड़ी यात्री बस को तेज रफ़्तार ट्रक ने मा री ट क्कर, एक की गई जा न डेढ़ दर्जन घा यल
नेशनल हाईवे 44 पर खड़ी हुई यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गयी। दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गयी। जबकि करीब 17 यात्री घायल हुए हैं। जिनमें चार यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है उन्हें इलाज के लिए जबलपुर रैफर किया गया है। घटना एमपी के सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां सवारियों को उतारते समय हादसा होना बताया गया। दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घटना को लेकर बताया जा रहा है की यात्री बस भोपाल से मंडला जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे तरफ से उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर जान चली गई जबकि 17 यात्री घायल हो गए। हादसे में कहानी के रहन वाले देवेंद्र पटेल ने दम तोड़ा। बाकी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लखनादौन ले जाया गया। इनमें से चार यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल लखनादौन में चल रहा है।
बताया जा रहा ही की लखनादौन पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर ट्रैफिक बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर साइड में कराया और ट्रैफिक बहाल कराया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की डेड बॉडी को पीएम के लिए भेजा था। शुरूआती जांच में तेज रफ्तार और ट्रक ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है। फ़िलहाल जांच जारी है जिसके बाद दुर्घटना के असल कारणों पता चल चलेगा।