सागर- किसान की बेटी का कमाल, दूसरे प्रयास में नीट परीक्षा की पास, बिना महंगी कोचिंग के पाई सफलता

 

कहते हैं की अगर पूरी तैयार जोश और जूनून के साथ लक्ष्य का पीछा किया जाए तो सफलता भी मिलकर ही रहती है। इसी बता को सच कर दिखाया सागर जिले के खुरई में रहने वाली एक किसान की बेटी ने पहले प्रयास में सफलता नहीं मिलने पर उसका हौसला कम नहीं हुआ। उसने दोबारा से तैयारी की और ऐसी मेहनत की जिसका परिणाम सामने है। ख़ास बात ये है की उसने बिना महंगी कोचिंग के ही नीट की परीक्षा पास की है। खुरई के निर्तला निवासी किसान देवेंद्र पटेल की बेटी वैष्णवी पटेल ने बिना किसी कोचिंग के घर पर पढ़ाई करते हुए दूसरे प्रयास में नीट परीक्षा पास की। वैष्णवी ने दूसरे प्रयास में 546 अंक हासिल कर ऑल इंडिया 40,621वीं रैंक हासिल की है। उसकी इस सफलता से परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव में खुशी और जश्न का माहौल है।

 

 

वैष्णवी बताती हैं की 12वीं कक्षा पास करने के बाद उन्होंने पहली बार नीट परीक्षा दी थी। इस प्रयास में उन्हें 340 अंक मिले। इसके बाद उन्होंने अपनी कमियों का आंकलन किया और दूसरे प्रयास के लिए एक साल का ड्रॉप लेकर तैयारी शुरू की। वैष्णवी ने बताया की दूसरे प्रयास में उन्होंने पूरी तैयारी खुद घर पर रहकर की। इस दौरान वह नियमित रूप से 10 घंटे से ज्यादा पढ़ाई करती थीं। इस दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।

 

अपना पूरा ध्यान सिर्फ लक्ष्य पर केंद्रित किया। वैष्णवी का कहना है की परीक्षा के बाद उन्हें अपने प्रदर्शन से बेहतर परिणाम की उम्मीद थी। हालांकि पेपर लीक से जुड़ी खबरों के कारण वह काफी निराश हुईं। लेकिन ऐसी स्थिति में उनके परिवार ने उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें दोबारा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। परिजनों के सहयोग और अपनी मेहनत की बदौलत वैष्णवी ने अपनी तैयारी जारी रखी। परिणाम आने के बाद जब उन्हें नीट में सफलता मिली तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

 

 


By - sagar tv news
26-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.