सागर सहित मध्य प्रदेश में हड़ताल, 8 अगस्त से हजारों यात्री बसों के पहिए थम जाएंगे जानिए क्यों हो रही हड़ताल

 

मध्य प्रदेश बस एसोसिएशन के द्वारा 8 अगस्त से पूरे प्रदेश में बस हड़ताल करने का ऐलान किया गया है बस एसोसिएशन ने सागर की धरती से यह घोषणा की है यह हड़ताल किराया बढ़ाने से लेकर अन्य आठ मांगों को लेकर है जिसको लेकर कहा गया है कि अगर 7 अगस्त तक मध्य प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों पर सहमति नहीं दी तो 8 अगस्त से अनिश्चितकाल के लिए बसों की पहिए थम जाएंगे,

बता दें कि वर्तमान समय में 1रुपए 25 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया लगता है लेकिन संगठन ने पिछली दोनों 15 जून को हुई बैठक में इसको ढाई रुपए करने का प्रपोजल दिया था सरकार ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया जिसके चलते हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है

 

सागर के मोती नगर स्थित एक निजी गार्डन में मध्य प्रदेश के 55 जिलों के बस ऑपरेटर और यूनियन के पदाधिकारी सागर में एकत्रित हुए थे जहां घंटों तक मंथन होने के बाद यह निर्णय लिया गया है

 


बस एसोसिएशन का कहना है कि 2021 में डीजल का भाव 69 रुपए का अब यही दम ₹100 की पर हो गया है पिछले 5 सालों से किराए में वृद्धि नहीं हुई है इसलिए इसको बढ़ाया जाना चाहिए

 

बता दें कि किराया वृद्धि का सीधा असर आम यात्रियों की जेब पर पड़ेगा क्योंकि बस ऑपरेटरों के हिसाब से लगभग 2 गुना किराया करने की मांग की जा रही है


By - sagar tv news
26-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.