Sagar- SDOP ऑफिस के बगल वाले मंदिर में चोरी ! भगवान के मुकुट, सोने का हार और ₹50 हजार नकद ले उड़े

 

सागर जिले के बंडा से एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने जिस मंदिर को निशाना बनाया, वह एसडीओपी कार्यालय के ठीक बाजू में स्थित है। अज्ञात बदमाश रात के अंधेरे में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और भगवान के चांदी के मुकुट, सोने का हार, धार्मिक सामग्री तथा दानपेटी में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, बंडा स्थित प्रसिद्ध श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के पुजारी सुदामा प्रसाद गोस्वामी शनिवार रात रोजाना की तरह पूजा-अर्चना के बाद मंदिर बंद कर अपने घर चले गए थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे जब वे पूजा करने पहुंचे, तो मंदिर के चैनल गेट और मुख्य द्वार के ताले टूटे मिले।

 

 

 

 

गर्भगृह में पहुंचने पर भगवान के सभी प्रमुख आभूषण और धार्मिक सामग्री गायब थी। चोर भगवान के 10 चांदी के मुकुट, 5 चांदी के छत्र, एक सोने का हार, कन्हैया जी की बांसुरी और दानपेटी में रखे करीब ₹50 हजार नकद अपने साथ ले गए। दानपेटी भी टूटी हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सागर से डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

 

 

 

 

 

बंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। मंदिर समिति ने इस घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस कार्यालय के इतने करीब स्थित मंदिर में चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और चोरों की गिरफ्तारी पर टिकी हुई है।


By - sagar tv news
27-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.