शादी में लाखों की नगदी दी, पांच लाख के लिए बेटी को करंट लगाकर जान ले ली, मायके पक्ष के गंभीर आरोप
पिता ने अपनी बेटी की शादी में लाखों रूपये खर्च किये, दस लाख रूपये नगदी दी, दहेज़ का सामान दिया। लेकिन आरोप है की और पांच लाख रुपयों की डिमांड की जा रही थी। इसी को लेकर बेटी को प्रताड़ित किया गया और उसकी जान ले ली। मामला नवविवावहिता की संदिग्ध जान जाने से जुड़ा हुआ है जिसमें मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की करंट लगाकर बेटी की जान ली गयी है। घटना छतरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रामनगर कांटी से सामने आई है।
बताया जा रहा है की नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से जान गई। मृतका के मायके पक्ष ने सास रामरती और जेठानी रोशनी पर दहेज प्रताड़ना और करंट लगाकर मर्डर का आरोप लगाया। वहीं ससुराल वाले इसे हादसा बता रहे हैं।
बताया गया की 22 साल की रोशनी पटेल की शादी 5 मई 2025 को बड़े धूमधाम से महेश पटेल के साथ खजुराहो के एक निजी होटल में हुई थी। राजनगर थाना अन्तर्गत देकुलिया निवासी मृतका के पिता महेश पटेल का आरोप है की शादी में 10 लाख रुपये नकद और एक तोला सोने की चेन दी थी। लेकिन ससुराल पक्ष द्वारा 5 लाख रुपये नकद या एक चार पहिया वाहन की डिमांड कर रहे थे। जिससे आये दिन विवाद होता था। दो दिन पहले ही बेटी से मिलने गए थे तो सभी को समझाया था।
रौशनी की मां रेखा पटेल ने बताया की उनकी बेटी अक्सर सास और जेठानी द्वारा मानसिक प्रताड़ना दिए जाने की बात बताती थी। फोन पर सूचना मिली की रोशनी को करंट लग गया है। लेकिन अस्पताल पहुँचने पर उसकी जान जा चुकी थी।
मामले में ससुर गनेशी पटेल ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बताया की ये एक हादसा है। परिवार ने किसी तरह की दहेज़ की कोई डिमांड नहीं की। उन्होंने कहा की घटना के दौरान वह खेत गए हुए थे।
दोनों पक्षों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।------