Sagar- युवती ने बका लहराकर फैलाई दहशत, शराब के नशे में युवक-युवतियों का हंगामा, वीडियो वायरल
सागर में अपराधों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। ताजा मामले में गोपालगंज थाना अंतर्गत दीनदयाल चौक पर एक युवती ने धारदार बका लहराकर दहशत फैलाई। वहां से निकलने वाले लोग भी सहम गए। आरोप है की नशे में युवक युवतियों ने बस स्टैंड के नजदीक जमकर हंगामा किया गया। वीडियो में नज़र आ रहा है की एक युवती अपने हाथ में बका लिए हुए है। जो बुरी तरह से गालियां भी दे रही है अपशब्द कह रही है।
पास ही कुछ युवक भी खड़े हुए नज़र आ रहे हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती किसी को मारने की बात कहते हुए भी सुनाई दे रही है। युवती पुलिस से नाराज़ नज़र आ रही है। जो संभवतः कार्यवाई न किये जाने से उसका गुस्सा था। युवक युवतियों की इस हरकत से काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। आरोप है की उन्होंने राह चलते लोगों से भी अभद्रता की।
इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरे रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में युवती हाथ में बका लहराते हुए दिखाई दे रही है। जबकि उसके साथ मौजूद युवक भी हंगामा करते नजर आ रहे हैं।
बताया गया की वीडियो वायरल होने के बाद अब गोपालगंज थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवक-युवतियों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वीडियो की जांच की जा रही है साथ ही युवक-युतियों की तलाश की जा रही है। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों का कहना था की दीनदयाल चौक और बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की घटना से आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।------