किसानों को किराये पर दी जा रही जंगल की जमीन,वायरल वीडियो ने मचाया हड़ कंप, रेंजर पर गं भीर आरोप !
जिन जिम्मेदार लोगों पर जंगल और जमीन की सुरक्षा की जिम्मेदारी है वही लोग अब जमीनों को किराए पर देने लगे हैं ऐसा हम बिलकुल नहीं कहते, बल्कि बिल्कुल इसी तरह के आरोप वन विभाग के रेंजर पर लग रहे हैं की वह कथित रूप से मनमानी कर रहे हैं और जंगल में सरकारी जमीन किसानों को किराए पर दे रहे हैं। मामला छतरपुर जिले के अनगौर वन क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां रेंजर पर गंभीर आरोप हैं। लोगों ने शिकायत करते हुए कार्यवाई किये जाने की मांग की है। मामले से जुड़ा एक कथित वीडियो भी सामने आया है। जिसमें हुई बातचीत कैद हुई है।
स्थानीय लोगों ने दावा किया है की वन विभाग की जमीन किसानों को कथित रूप से किराए पर दी जा रही है। जिन अधिकारियों पर जंगल और वन भूमि की सुरक्षा की जिम्मेदारी है उन्हीं पर नियमों की अनदेखी करने के आरोप लगना कई सवाल खड़े करता है।
ग्रामीणों की माने तो अगर इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो वन भूमि के दुरुपयोग से जुड़े कई तथ्य सामने आ सकते हैं। फिलहाल ये मामला क्षेत्र भर में चर्चा का विषय बना हुआ है लोगों ने सम्बंधित लोगों पर कार्यवाई की मांग की है।
आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
खबर पढ़े जाने तक वन विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। न ही सागर टीवी न्यूज़ दावों और वीडियो की पूर्ण रूप से पुष्टि करता है। देखने वाली बात होती है की आखिर ये मामला कहां तक सही है ये जांच का विषय है।---