घर में अकेला पाकर महिला का किया मर्डर, गहने लूट ले गए बदमाश, पड़ोसियों ने सुबह दी सूचना
घर में बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया जिससे क्षेत्र में दहशत फ़ैल गई। महिला का गला रेतकर मर्डर करने के बाद बदमाश जेवर लूटकर फरार हो गए। तस्वीरें इतनी भयावह हैं की आपको दिखा नहीं सकते। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गयी है। दर्दनाक घटना एमपी के मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां उत्तमपुरा गांव में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात वारदात की गई। बताया गया की घर में अकेली रह रही 65 साल की बुजुर्ग महिला का अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर मर्डर कर दिया। महिला के जेवर गायब थे। जिससे लूट की आशंका जताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तमपुरा निवासी विमला सिकरवार अपने पति और बेटों के साथ ग्वालियर में रहती थीं। उनके बेटे जितेंद्र और संतोष बस चालक हैं। वहीं एक बेटा निजी कंपनी में काम करता है। विमला अक्सर ग्वालियर और अपने पैतृक गांव के बीच आती-जाती रहती थीं। कुछ दिन पहले ही वह गांव आई हुई थीं जो अपने घर में अकेली रह रही थी।
सुबह के समय ग्रामीणों ने विमला की डेड बॉडी आंगन में खटिया पर पड़ी देखी। जिनके गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान थे। उनके पहने हुए गहने भी गायब थे। जिस वजह से लूट के इरादे से मर्डर की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाते हुए बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही हर एंगल से जांच पड़ताल शुरू की गई है।