महिला को जल्दबाजी दिखाना पड़ गया महंगा, फिर जो भी हुआ वह CCTV कैमरे में कैद हो गया

 

अक्सर छोटी से गलतियां और लापरवाहियां महंगी साबित हो जाती हैं कुछ ऐसा ही एक महिला के साथ भी हुआ। चलती ट्रेन से उतरते समय वह हादसे का शिकार हो गयी। जिससे उसका एक पैर कट गया। इस घटना का हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस दौरान महिला आरक्षक ने साहस दिखाते हुए उसे बचाने की भी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सकी। मामला एमपी के शहडोल जिले का है। ट्रेन रुकवाकर घायल महिला को बाहर निकालते हुए तत्काल अस्पताल भेजा गया।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की शहडोल रेलवे स्टेशन पर महिला बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थी। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरती है। हादसे में महिला का एक पैर कट गया है। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी आभा तिवारी ने साहस दिखाते हुए महिला को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

हादसे की तस्वीरें शहडोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से सामने आई। बताया गया की बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस स्टेशन से रवाना हो रही थी। तभी ट्रेन के स्लीपर कोच एस-2 से एक महिला यात्री चलती ट्रेन से उतरने लगी। लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गई। उसे बचाने की कोशिश तो की गई लेकिन तब तक वह हादसे का शिकार हो चुकी थी। आरक्षक आभा तिवारी ने कपड़ा पकड़कर महिला को खींचने की कोशिश की अन्य लोग भी बचाने दौड़े लेकिन वह ट्रेन की चपेट में आ चुकी थी।

 

 

 


घटना के बाद समय पर एम्बुलेंस न पहुंचने पर आरपीएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को अस्पताल पहुंचाया। खबर पढ़े जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी।------
इस घटना से लोगों को सबक लेना चाहिए की जल्दबाजी में अक्सर खुद का ही नुकसान होता है। लापरवाही भारी पड़ जाती है। इसलिए सभी से अपील है की संयम बरते। ट्रेन से यात्रा करने के दौरान किसी भी तरह की जल्दबाजी और लापरवाही न बरतें।------


By - sagar tv news
27-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.