युवा वैज्ञानिक का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, भारत के सबसे युवा उभरते इनोवेटर सम्मान से हुए सम्मानित

 


मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के पलेरा नगर के युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिससे पूरे प्रदेश का नाम रोशन हो गया है। नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्पेस पॉलिसी कॉन्फ्रेंस में प्रखर को भारत के सबसे युवा उभरते इनोवेटर के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। अंतरिक्ष विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में उनके शोध और योगदान को देशभर के वैज्ञानिकों ने सराहा है। नई दिल्ली के प्रतिष्ठित होटल द इम्पीरियल में आयोजित राष्ट्रीय स्पेस पॉलिसी कॉन्फ्रेंस में देश और दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिक, नीति-निर्माता और अंतरिक्ष विशेषज्ञ एक मंच पर जुटे। इसी दौरान मध्य प्रदेश के पलेरा निवासी और बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्र प्रखर विश्वकर्मा को यंगेस्ट इमर्जिंग इनोवेटर ऑफ इंडिय सम्मान प्रदान किया गया।

यह सम्मेलन ITU-APT फाउंडेशन ऑफ इंडिया और फोरम ग्लोबल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था, जिसमें ISRO, IN-SPACe, TRAI, दूरसंचार विभाग, Amazon और अमेरिका के FCC Space Bureau सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के विशेषज्ञ शामिल हुए। सम्मेलन में भारत के तेजी से विकसित हो रहे स्पेस सेक्टर, नई अंतरिक्ष नीतियों और निजी कंपनियों की बढ़ती भागीदारी पर गहन चर्चा हुई। इस दौरान भारत के निजी स्पेस स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 मिशन की भी सराहना की गई।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रखर विश्वकर्मा ने इसरो की वरिष्ठ अधिकारी सोनाली नंदा, इंडियन स्पेस एसोसिएशन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्ट (सेवानिवृत्त) और ITU-APT के अध्यक्ष भारत भाटिया सहित कई वरिष्ठ विशेषज्ञों से मुलाकात की। उन्होंने अपने वर्तमान स्पेस रिसर्च और भविष्य की वैज्ञानिक परियोजनाओं की जानकारी साझा की, जिसे सभी ने सराहा। प्रखर की इस उपलब्धि से मध्य प्रदेश ही नहीं, पूरे देश के युवाओं को यह संदेश मिला है कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर छोटे शहरों से निकलकर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। आज प्रखर विश्वकर्मा लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।


By - sagar tv news
27-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.