बस स्टैंड पर युवक ने काटा बवाल, तड़ातड़ बर साने लगा पत्थर, बसों के कांच फूटे लोगों में फैली दह शत
बस स्टैंड पर युवक ने ऐसा भयंकर बवाल काटा की लोग दहशत में आ गए। मौके पर मौजूद सवारियां सहम गई। युवक ने होटल की छत पर खड़े होकर तड़ातड़ पत्थर बरसाए जिससे दो बसों के शीशे टूट गए तो यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी थी। युवक का पत्थर बरसाते वीडियो भी सामने आया है। घटना एमपी के खंडवा जिले के माखनलाल चतुर्वेदी बस स्टैंड की है जहां सुबह के समय अचानक अफरा-तफरी मच गयी थी। लोग अपनी जान बचाकर यहां-वहां भागे। युवक मानसिक विक्षिप्त बताया गया। जिसने देर रात से सुबह तक होटल की छत से लगातार पत्थर फेंके। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा और थाने लेकर पहुंची।
मिली जानकारी के मुताबकि युवक ने होटल की छत से लगातार पत्थर फेंके। जिस वजह से बस स्टैंड पर खड़ी दो यात्री बसों के कांच टूट गए। इस दौरान कई लोगों को मामूली चोटें भी आई। घटना के समय बस स्टैंड पर यात्रियों की आवाजाही थी। लेकिन गनीमत है की कोई बड़ा हादसा नहीं हो पाया।
बताया जा रहा है की युवक ने देर रात करीब 2 बजे से उत्पात मचाना शुरू किया जो सुबह 7 बजे तक चलता रहा। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक ने पुलिस पर ही पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। पुलिस जब उसे पकड़ने छत पर पहुंची तो वह छत से दूसरी मंजिल पर कूद गया और वहां से भी पथराव करता रहा। काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा मशक्कत के बाद युवक को काबू में किया गया। तब कहीं लोगों ने राहत की सांस ली।
घटना को लेकर दुकानदारों ने जानकारी दी। वहीं पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की गयी साथ ही मानसिक स्वास्थ्य की भी जांच की जा रही है।----