मुख्यमंत्री बोले इस बार प्रदेश में हुई रिकॉर्ड गेहूं की खरीदी, किसानों को मिला अच्छा भाव

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की प्रदेश में इस बार रिकॉर्ड गेहूं की खरीदी हुई है। किसानों को अच्छा भाव मिला है साथ में किसानों को केंद्र और प्रदेश सरकार की हितग्रारी मूलक योजनाओं के द्वारा समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति को लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान सीएम ने सिंगल क्लिक से लगभग 193 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया।

 


दरअसल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवाड़ी जिले में पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने कई सौगातें देते हुए 25 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से नव निर्मित नवीन कलेक्ट्रेट भवन का विधि विधान से पूजन कर लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में डी एम ऑफिस कक्ष समेत अलग-अलग विभागों के ऑफिस का अवलोकन किया। वहीं उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए अभियान एक पेड़ मां के नाम से पौधारोपण भी किया।

 

 

बता दें की मुख्यमंत्री ने कॉलेज ग्राउंड परिसर में हितग्राही सम्मेलन में पहुंचकर दीप प्रज्जवलन्न कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। वहीं सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार रिकॉर्ड गेहूं की खरीदी हुई है किसानों को अच्छा भाव मिला है सीएम ने सिंगल क्लिक से लगभग 193 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। वही हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और योजनाओ के स्वीकृति प्रमाण पत्र देकर लाभान्वित किया। इस मौके पर कई अधिकारीयों और कर्मचारियों की मौजूदगी भी रही।

 

 


By - sagar tv news
27-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.