सागर- अघोषित बिजली कटौती से नाराज़ लोगों का फूटा गुस्सा,सड़क पर चक्काजाम, लोगों में जमकर नाराज़गी
सागर जिले के गढ़ाकोटा क्षेत्र में अचानक से हंगामा हो गया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सड़क जाम कर दी। जिससे वाहनों की आवाजाही रुक गई। लोगों में अघोषित बिजली कटौती को लेकर गुस्सा था। इसी को लेकर उन्होंने रविवार को रात के समय सागर- दमोह रोड स्थित चनौआ गांव के बस स्टैंड के पास चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर रहली एसडीओपी, थाना प्रभारी, पुलिस प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां लोगों को समझाइश दी गयी। करीब दो घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। प्रशासन द्वारा आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दरअसल आरोप है गढ़ाकोटा के ग्रामीण क्षेत्रों में लोड सेटिंग के नाम पर रात के समय अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इसी को लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है। लोगों का कहना है की बेवजह परेशान किया जा रहा है। रात के समय बिजली कटौती से सबसे ज्यादा परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को लेकर जाती है। बारिश का मौसम लगा हुआ है ऐसे में ख़तरा भी बना रहता है। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा रात में लोड सेटिंग के नाम पर बिजली कटौती से नाराज़ ग्रामीणों ने रात के समय सागर-दमोह रोड स्थित चनौआ गांव के बस स्टैंड के पास चक्काजाम किया। करीब दो घंटे तक लोगों का गुस्सा देखने को मिला। जिससे जाम के हालात भी बन गए थे। वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थी। ग्रामीणों ने रात के समय होने वाली अघोषित कटौती का जमकर विरोध किया। प्रशासन से मिले आश्वासन और समझाइश पर लोग माने।----