Sagar- निगम कर्मचारी को 3 घंटे की सर्चिंग में बाबड़ी से निकाला, हो गई बड़ी अनहोनी | SAGAR TV NEWS |
सागर में शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह सुबह उस समय सनसनी फ़ैली गई, जब यहां एक प्राचीन बाबड़ी में बुजुर्ग के कूदने की खबर लोगों को लगी, कुछ ही समय में यहां पर भारी भीड़ जमा गई है, पहले बुजुर्ग को बचाने स्थानीय गोताखोरों के द्वारा नाकाफी प्रयास किये गए, तब तक सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची,
दरअसल मोतीनगर थाना क्षेत्र के तहत आने वलए नागेश्वर मंदिर के सामने करीब 300 साल पुरानी बाबड़ी है, इस बाबड़ी में ही सुबह एक बुजुर्ग के कूदने की सूचना पुलिस तक पहुंची थी जहाँ पुलिस मौके पर पहुँची और sdrf टीम की मदद से करीब 3 घण्टे तक सर्चिंग की गई थी सर्चिंग के बाद शव को बाहर निकाला गया मृतक की पहचान बाईसा मुहल्ला निवासी कमलकिशोर रुसिया के रूप में हुई है जो निगम में काम करते थे पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव पोर्स्टमार्टम के भेजा दिया है और इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी हैं हालिक उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है