कंप्यूटर ऑपरेटर की दबं गई से महिला सरपंच और पति परेशान, कमिश्नर से शिकायत पर रोके विकास कार्य !

 


जनपद पंचायत में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर पर सरपंच और उनके पति ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें कहा गया की सागर कमिश्नर से शिकायत करने के बाद सभी विकास कार्य रोक दिए गए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। आरोप है की ऑपरेटर की दबंगई की शिकायत करने पर सरपंच और उनके पति को प्रताड़ित किया जा रहा है। मामला छतरपुर जिले के बक्सवाहा जनपद पंचायत अंतर्गत पड़रिया ग्राम पंचायत क्षेत्र का है। सभी आरोप सरपंच और उनके पति ने लगाए हैं।
आरोप है की जनपद पंचायत के कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर राजेंद्र राय की दबंगई के चलते सागर कमिश्नर से शिकायत की गई। जिसके बाद ग्राम पंचायत पड़रिया के सभी निर्माण और विकास कार्यों पर रोक लगा दी गई। महिला सरपंच पति राम गोपाल तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा की उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

बताया गया की विकासखंड की 39 ग्राम पंचायतों में कथित रूप से दबदबा रखने वाले राजेन्द्र राय के पास अनाधिकृत रूप से पड़रिया ग्राम पंचायत के विकास कार्य की 1 एमबी और पांच अन्य महत्वपूर्ण फाइलों से जुड़े नए खुलासों ने पूरे मामले को अब और भी गंभीर बना दिया है।
आरोप है की ऑपरेटर का पंचायतों के कामकाज में अनावश्यक हस्तक्षेप होने के चलते विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं जिससे पंचायत प्रतिनिधियों में भी भारी असंतोष है।
अब ये मामला और भी तूल पकड़ रहा है महिला सरपंच ने कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में पंचायतों के प्रशासनिक कार्यों में कथित अनियमितताओं और हस्तक्षेप का उल्लेख किया गया है।

ये भी आरोप हैं की पंचायत के उपयंत्री ने सभी विकास कार्यों पर रोक लगा दी है जिससे ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
देखने वाली बात होती है की आरोप किस हद तक सही हैं और जांच के बाद किस तरह की कार्यवाई की जाती है।-


By - sagar tv news
27-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.