रोड शो ख़त्म करते ही समोसे खाने पहुंचे मुख्यमंत्री,दुकान पहुंचकर लिया समोसों का आनंद,चाय की चुस्कियां भी ली
प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव फिर एक बार बिल्कुल अलग अंदाज़ में दिखाई दिए। दतिया विधानसभा में उपचुनाव के दौरान रोड शो ख़त्म करने के बाद वह कोतवाली के सामने बनी मार्केट में समोसे का जायका लेने पहुंच गए। उन्होंने दतिया के मशहूर समोसों का आनंद लिया। इस दौरान उनके साथ में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने चाय की चुस्कियां भी ली। कुछ देर तक चाट की दुकान में रुके और दुकानदार से बातचीत की।
बता दें की मुख्यमंत्री मोहन यादव चुनावी दौरे पर दतिया पहुंचे थे। एयरपोर्ट से वह सीधे टेउँराम धर्मशाला पहुंचे और कुशवाहा समाज की बैठक में शामिल हुए l जहां उन्होंने कुशवाहा समाज के मतदाताओं को साधने की कोशिश की l इस दौरान उन्होंने कहा की भाजपा ने कुशवाहा समाज के लोगों को बिहार के मुख्यमंत्री, यूपी का उप मुख्यमंत्री समेत कई पद दिए हैं इसलिये कुशवाहा समाज भाजपा का साथ देगा l
बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजगढ़ चौराहा के पास भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में आमसभा ली l जहां उन्होंने कहा की भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को जिताने के बाद यहां के विकास की जिम्मेदारी उनकी होगी l ढाई साल में कांग्रेस विधायक के कारण जो विकास नहीं हो पाया उसकी कसर वह ढाई साल में पूरी कर देंगे l दतिया को जल्दी ही एक साढ़े ग्यारह हजार करोड़ की सौगात मिलने वाली है।
आमसभा के बाद मुख्यमंत्री का राजगढ़ चौराहा से रोड शो शुरू हुआ l जिसके ख़त्म होने के बाद सीएम नई कोतवाली के पास एक दुकान पर पहुंचे और दतिया के प्रसिद्ध समोसे का आनंद लिया।------