महिलाओं ने लट्ठ अड़ाकर रोकी बोलेरो, शराब की पेटियों को फेंका सड़क पर, महिलाओं में जमकर गुस्सा

 

अवैध शराब को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा, महिलाएं डंडे लेकर सड़कों पर उतर आईं। लट्ठ से बोलेरो वाहन को रोका और शराब की पेटियों को सड़क पर ही फेंक दिया। साथ ही जमकर आक्रोश जाहिर करते हुए आबकारी विभाग के अधिकारियों पर गंभीर सवाल खड़े किये। हंगामे की ये तस्वीरें छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव क्षेत्र के मुआरी गांव से सामने आई हैं। महिलाओं का आरोप था की आखिर अधिकारी शराब माफियाओं पर इतने मेहरबान क्यों हैं। महिलाओं में किस कदर गुस्सा है वह साफ़ देखा जा सकता है। उनका सारा गुस्सा अवैध शराब को लेकर था। काफी देर तक सड़क पर हंगामा होता रहा

 

 

बताया जा रहा है की मुआरी गांव में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। आक्रोशित महिलाओं ने एक बोलेरो वाहन को रोका, उसमें रखी हुई शराब की पेटियों को सड़क पर फेंक दिया। दरअसल उनका आरोप है की गांव में लंबे समय से अवैध शराब बेची जा रही है जिससे गांव के युवा नशे की लत में पड़ रहे हैं जिसका असर परिवारों और समाज पर पड़ रहा है क्योंकि नशे से आये दिन विवाद होते हैं। घरेलु हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्यवाई नहीं की गयी।

 


इसी को लेकर महिलाओं ने हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों पर भी सवाल उठाए। आरोप है कि विभाग छोटे स्तर पर कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेता है। जबकि बड़े शराब माफियाओं पर कार्रवाई नहीं की जाती।
प्रदर्शन कारी महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है की अवैध शराब पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

 

 


By - sagar tv news
28-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.