Sagar - आषाढ़ के आखिरी मंगल को हनुमान मंदिर से लाखों के जेवर चोरी, पुलिस के लिए बनी चुनौती
सागर शहर में चोरों के हौसले इस कदर से बुलंद हो गए हैं कि आप वह भगवान के मंदिरों में भी धावा बोलने से भी पीछे नहीं रह रहे हैं ऐसा ही एक ताजा मामला शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां आषाढ़ के आखिरी मंगलवार को हनुमान मंदिर से लगभग साढ़े 3 लाख के जेवर चोरी हो गए हैं, सूचना मिलने के बाद गोपालगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची
मिली जानकारी के अनुसार आषाढ़ के आखिरी मंगलवार को पुजारी विपिन पाठक सुबह-सुबह मंदिर पहुंचे थे लेकिन उन्होंने देखा कि मंदिर के चैनल के ताले टूटे हुए हैं, और फिर जब वह मंदिर के अंदर पहुंचे और भगवान की प्रतिमाएं देखी तो उनके होश उड़ गए हनुमान जी महाराज के चांदी के जेवर जिसमें मुकुट हर छात्र सहित अन्य चीज शामिल थी तो वही राधा रानी की पायल भी गायब थी ताला टूटा देखकर वह समझ गए कि बीती रात मंदिर में चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा इसके बाद उन्होंने गोपालगंज थाना पुलिस को सूचना दी थी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश शुरू करती है