आपसी विवाद में धक्का-मुक्की के बाद हुआ मर्डर, घने जंगल में छिपे आरोपी को दबोच लाई पुलिस

 

दो व्यक्तियों में आपसी विवाद हो गया। जिनमें पहले धक्का-मुक्की हुई, इसके बाद तैश में आकर एक व्यक्ति ने दूसरे पर ऐसा हमला किया की उसकी जान चली गयी। मर्डर के इस गंभीर मामले में पुलिस ने भी त्वरित कार्यवाई करते हुए घने जंगल में सर्चिंग की और आरोपी को दबोच लिया। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। घटना एमपी के आदिवासी जिले डिंडौरी के समनापुर थाना क्षेत्र की है।

 

 

बताया जा रहा है की ये पूरी घटना बीते 26 जुलाई की है। जहां समनापुर थाना अंतर्गत पिपरिया गांव में एक व्यक्ति के मर्डर की पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके बाद थाना प्रभारी हरिशंकर तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। मृतक की पहचान कमल सिंह मरावी के रूप में हुई। मृतक की पत्नी हिंरदिया बाई के मुताबिक दशगात्र कार्यक्रम से लौटते समय गांव के सुकल सिंह मरावी ने उसके पति के साथ विवाद करते हुए धक्का-मुक्की की।

 

जिसके बाद आरोपी ने उसका पीछा कर उसे तालाब के पास उसे पकड़ लिया और पत्थर से सिर पर घातक हमला कर दिया। जिससे कमल सिंह मरावी की घटनास्थल पर ही जान चली गई। घटना के बाद आरोपी पास के ही घने जंगल में फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए समनापुर पुलिस टीम ने आरोपी की संभावित लोकेशन का पता करते हुए घने जंगल में सर्च अभियान चलाया। पुलिस को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

 

कई घंटे की मेहनत के बाद लगातार कठिन तलाशी और जंगल की प्रभावी घेराबंदी के बाद पुलिस ने आरोपी सुकल सिंह मरावी को गिरफ्तार कर लिया। जिसने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था जहां से उसे जिला जेल डिण्डौरी भेजा गया है।

 

 


By - sagar tv news
28-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.