ऐ मेरे लाल मेरे बच्चे एक बार तो उठ जा,सीने से लगाकर बच्चे को उठाती माँ, चीखें सुनकर कलेजा कांप उठेगा

 

 

       

स्कूल के नजदीक पानी से भरे हुए गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दुखद जान चली गयी। जिसके बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अस्पताल में परिजन बच्चों को सीने से लगाए थे दहाड़ मारकर रो रहे थे, की मेरे लाल एक बार तो उठ जा, एक बार तो कुछ कह दे। लेकिन बच्चों की आवाज खामोश हो चुकी थी। दुखद घटना दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव से सामने आई है। आरोप है की एक युवक द्वारा दो साल पहले पेट्रोल पंप निर्माण के लिए करीब 15 फ़ीट गहरा गड्ढा खुदवाया था जो खुला पड़ा था। जिसने दो बच्चों को लील लिया। 

 

घटना के बाद से परिजन स्तब्ध हैं। ग्रामीणों में गुस्सा है। रजपुरा निवासी कनछेदी जैन पर गड्ढा खुदवाने के बाद खुला छोड़ने का आरोप है। फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। 

 

मृतक बच्चों की पहचान सोनू यादव उम्र 10 साल और भविष्य यादव उम्र 11 साल के रूप में हुई। सोनू पांचवीं कक्षा में पड़ता था। वहीं भविष्य छठवीं कक्षा का छात्र था। मृत बच्चों के परिजनों का आरोप है की रजपुरा के कंछेदी जैन नामक व्यक्ति द्वारा एक बहुत बड़ा गड्ढा दो साल पहले गांव में खुदवाया था। जहां वर्तमान में पानी भरा है। गांव वालों ने इसको लेकर कई बार बोला भी की गड्ढे को बंद करवा दो। क्योंकि गांव में छोटे-छोटे बच्चे हैं।

 

लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। स्कूल के सामने खुदे इस गड्ढे में बारिश का पानी भरा है। दोनों बच्चे वहां पर खेल रहे थे तभी उसमें डूबने से उनकी जान चली गई। इस दौरान पास ही मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बच्चों को बाहर निकालते हुए हटा सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

सूचना मिलने के बाद रजपुरा थाना प्रभारी के साथ हटा एसडीओपी कृष्ण्पाल सिंह अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। 

परिजनों की शिकायत पर प्रशासन ने उचित कार्यवाई का आश्वासन दिया है। 

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। तथ्यों की भी जांच की जा रही है।------


By - sagar tv news
28-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.