Sagar- एडवोकट के कमरे से आई चिल्लाने की आवाज, दौड़कर पहुंचे परिजन लेकिन हो गई अनहोनी | SAGAR TV NEWS
सागर के सदर इलाके में रहने वाले जाने माने अधिवक्ता ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार के लोग उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर में कैंट थाना क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया है. जानकारी के अनुसार, एडवोकेट दीपक रंजन तिवारी मंगलवार सुबह अपने घर पर थे। तभी उन्होंने अज्ञात कारणों के चलते उन्होंने कोई पदार्थ खा लिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुन परिवार के लोग मौके में पहुंचे तो देखा दीपक जमीन पर पड़े थे।
तत्काल दीपक को सागर के बंसल हास्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिवक्ता दीपक रंजन तिवारी की मौत की खबर फैलते ही साथी अधिवक्ता और उनके परिचितों की अस्पताल में भीड़ लग गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है
मृतक के परिजन अभी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। हालांकि कुछ परिचितों का कहना है कि मृतक अधिवक्ता दीपक के खिलाफ एक मामला चल रहा है। जिसको लेकर वे मानसिक तनाव में थे। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन के बयानों के बाद ही असल कारण सामने आ सकेगा।