एमपी की बस कश्मीर में 50 फीट गहरी खाई में गि री, 40 श्रद्धालु घा यल, अस्पताल में इलाज जारी

 

मध्यप्रदेश की एक बस जम्मू कश्मीर में हादसे का शिकार हो गयी। बताया जा रहा है की बस के करीब पचास फ़ीट गहरी खाई में गिरने के बाद चीख पुकार मच गई थी। जिसमें सवार सभी 40 यात्री घायल हुए हैं। दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है की जम्मू-कश्मीर के बालटाल से श्रीनगर जा रही मंदसौर की बस 50 फीट गहरी खार्ड में गिरी। सभी श्रद्धालु अमरनाथ से लौट रहे थे। जिनमें मध्य प्रदेश और राजस्थान के यात्री शामिल हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अस्पताल पहंचकर घायलों का हालचाल जाना। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी घटना पर दुःख व्यक्त किया।

 

 

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 7 बजे गांदरबल जिले के रंगा मोड के पास हआ। स्थानीय लोगों और राहत-बचाव दल ने सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घायलों को पहले उप जिला अस्पताल कंगन ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को सौरा, श्रीनगर रेफर किया गया।

 

 

हादसे का शिकार हुई बस अजमेर पासिंग है। जिसे मंदसौर जिले की मां भगवती यात्रा कंपनी के एजेंट ने अमरनाथ यात्रा के लिए किराए पर लिया था। कंपनी की चार बसें यात्रा पर गई थीं। जिनमें से मंदसौर से गई एक बस हादसे का शिकार हुई। बताया गया की बस में मंदसौर, मल्हारगढ नीमच जिले के सुवाखेड़ा और बड़नगर क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल थे।
एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने स्थानीय अधिकारियों से घायलों की हालत पर चर्चा की। वहीं मंदसौर जिला प्रशासन भी जम्मू-कश्मीर प्रशासन के संपर्क में बना हुआ है।

 

 


By - sagar tv news
28-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.