शादी के एक महीने बाद पता चला बहु किन्नर, भाभी को हुआ था संदेह, फिर परिवार में मचा हड़कंप
परिवार खुश था की युवक की शादी हो रही है तमाम तरह की तैयारियां की गयी। धूमधाम से शादी हो गई लेकिन एक महीने बाद जो बात सामने आई वह चौंकाने वाली। भाभी के पूछने पर पता चला की जिसे ब्याह के लाये हैं वह थर्ड जेंडर यानी किन्नर है। ये सुनकर परिजनों के होश फाख्ता हो गए। दावा है की दुल्हन थर्ड जेंडर है उसके दाढ़ी-मूंछ बनाने से राज खुला। मामला एमपी के शाजापुर के काछीवाड़ा क्षेत्र का है। जहां हुई ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं शादी में पांच लाख खर्च होने की बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। जहां पुलिस ने पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है।
बताया गया की काछीवाड़ा क्षेत्र निवासी अनिल सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। जिसे पड़ोस की महिला ने राजगढ़ के पचोर क्षेत्र में एक रिश्ता बताया। लड़की देखने के दौरान शादी की तारीख 29 जून तय हो गयी। जबकि अनिल अगले साल शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की वालों ने शादी का दबाव बनाया। आर्थिक स्थिति ख़राब बताकर एक लाख रूपये ले लिए। पचोर में 29 जून को हिंदू रीति-रिवाजों से शादी हुई।
दुल्हन को लेकर आये। शादी मेकरीब पांच लाख रूपये खर्च हुए। शादी के दो दिन बाद दुल्हन पेट दर्द की बात कहकर चली गयी। जो बीते 23 जुलाई को वापिस आई। तभी दूल्हे की भाभी को उस पर संदेह हुआ। उसने दाढ़ी-मूंछ बनाने की वजह पूछी। जब भाभी ने पूछताछ की तो शक और गहरा गया फिर राज खुला की वह किन्नर है। ये बात सामने आते ही परिवार में हड़कंप मच गया। जिसके बाद उसके परिजनों को बुलाकर बातचीत की, रात के समय दोनों पक्षों में दुल्हन को ले जाने को लेकर विवाद हो गया। बताया गया की शादी में करीब पांच लाख रूपये खर्च हुए। इसी बात पर मारपीट हो गयी।
अनिल के भाई मिथुन का कहना है की मौके पर पहुंचे लोगों ने उसके और उसके भाइयों के साथ मारपीट की। एक महिला की भी पिटाई के आरोप हैं। शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है।
कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला का कहना है की दुल्हन के थर्ड जेंडर होने का दावा करते हुए विवाद की शिकायत सामने आई है। पुलिस ने आजाद, राकेश, राजा, चंद्रोबाई और लक्ष्मीनारायण के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।