मूंग खरीदी बढ़ाने की मांग, किसानों के हित में केंद्र को MP सरकार का बड़ा प्रस्ताव

 

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार से मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाने की मांग की है। प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रदेश के लिए मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने का अनुरोध किया है। सरकार का कहना है कि वह किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदना चाहती है, ताकि किसी भी किसान को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।

 

 

 

प्रदेश में इस बार मूंग का उत्पादन अच्छा होने के बाद खरीदी की सीमा को लेकर सरकार सक्रिय हो गई है। कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने केंद्र सरकार को भेजे गए पत्र में मध्य प्रदेश के लिए वर्तमान 4.54 लाख मीट्रिक टन की स्वीकृत खरीदी सीमा को बढ़ाकर 8.06 लाख मीट्रिक टन करने का आग्रह किया है।

 

 

 

कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक करीब 3.47 लाख किसानों ने मूंग बेचने के लिए पंजीयन कराया है, लेकिन मौजूदा सीमा के कारण अब तक केवल लगभग 82 हजार किसानों से ही खरीदी हो सकी है। यदि खरीदी की सीमा नहीं बढ़ाई गई तो बड़ी संख्या में किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने में परेशानी हो सकती है।

 

 

 

पत्र में यह भी कहा गया है कि खरीदी की सीमा बढ़ने से किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिलेगा, दलहन उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों का सरकार पर भरोसा और मजबूत होगा। यदि पूरी मांग स्वीकार करना संभव नहीं हो तो कम से कम 40 प्रतिशत अतिरिक्त खरीदी की अनुमति देने का अनुरोध भी किया गया है।

 

 

 

कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से शांति बनाए रखने और संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की अपील भी की।

 

 

 


मंत्रालय में आयोजित बैठक के दौरान किसान प्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्याएं और मांगें विस्तार से रखीं। मंत्री ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर शीघ्र निर्णय लेने का भरोसा दिलाया। अब किसानों की नजर केंद्र सरकार के फैसले पर टिकी है, क्योंकि खरीदी सीमा बढ़ने से लाखों किसानों को सीधा लाभ मिल सकता है।


By - sagar tv news
29-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.