अघोषित बिजली कटौती से लोगों का फूटा गुस्सा, कार्यालय का घेराव कर की तोड़ फोड़, लगाया चक्काजाम !

 


ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय की जा रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोगों में जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। कई जगह विवाद की भी स्थिति बन रही है। इसी तरह बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किये। लोगों ने बिजली वितरण केंद्र का घेराव करते हुए तोड़फोड़ की। साथ ही सड़क पर चक्काजाम भी कर दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब हालात को काबू में किया। तस्वीरें एमपी के मंदसौर जिले के रेवास देवड़ा गांव से सामने आई हैं। आरोप है की बीते कुछ दिनों से विद्युत् विभाग द्वारा लोड मैनेजमेंट के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती की जा रही है। जिससे लोगों में गुस्सा है। इसी को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रशासनिक अधिकारीयों ने बिजली विभाग अधिकारीयों से बात कर समस्या के समाधान के बात कही।

बताया गया की बीते रात रेवास देवड़ा गांव में गुस्साए लोगों ने विद्युत वितरण केंद्र का घेराव कर नारेबाजी की। साथ ही तोड़फोड़ भी कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

ग्रामीणों का कहना था की बारिश के दिनों में बार-बार हो रही कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रात में अंधेरा रहने के कारण जहरीले जीव-जंतुओं का डर सताता है सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को होती है।

वहीं शामगढ़ नगर में भी लोगों ने देर रात डिम्पल चौराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्युत कटौती तुरंत बंद करने की मांग की। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद लोग शांत हुए। जनप्रतिनिधियों समेत प्रशासनिक अमले ने बिजली विभाग के अधिकारीयों से बात की। जहां उन्होंने कहा की लोड मैनेजमेंट की वजह से हो रही कटौती को जल्द व्यवस्थित किया जायेगा।-


By - sagar tv news
29-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.