घनी आबादी वाले मोहल्ले में घुसे जंगली सियार ने मचाया आ तंक, दो दर्जन लोगों को काटा,महिला का होंठ चबाया
घनी आबादी वाले इलाके में अचानक से एक जंगली सियार के आ जाने से अफरा-तफरी मच गई। लोग यहां-वहां भाग खड़े हुए। सियार ने ऐसा उत्पात मचाया की लोग बुरी तरह सहम गए। उसने बच्चों से लेकर युवकों-युवतियों राह चलते लोगों, यहां तक की घर में मौजूद महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। उसने लगातार हमला करते हुए करीब दो दर्जन लोगों को घायल कर दिया। लोग लहूलुहान होकर अस्पताल पहुंचे और भर्ती होकर इलाज कराया। घटना एमपी के नर्मदापुरम जिले के इटारसी से सामने आई है। बताया गया की 25 से ज्यादा लोग अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे। हालांकि इस दौरान लोगों ने घेरकर जंगली सियार को लाठियों से पीटकर मार डाला।
जानकारी के मुताबिक नर्मदापुरम के इटारसी में घनी आबादी वाले नाला मोहल्ला क्षेत्र में जंगली सियार ने जमकर उत्पात मचाया। उसने घरों के अन्दर घुसकर महिलाओं तक को निशाना बनाया। घर में सो रही महिला का होठ का हिस्सा खा गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। सभी घायलों को इटारसी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल भेजा गया था। जहां सभी को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। जबकि गंभीर घायलों को भर्ती कर उनका इलाज किया गया।
ड्यूटी डॉक्टर विकास जेतपुरिया का कहना था की एक के बाद एक सियार जंगली कुत्तों के काटने से जख्मी हुए लोग आने लगे। ये संख्या देखते ही देखते बढ़ती गई। सभी घायलों का इलाज किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।
वहीं इसके अलावा लोगों ने सियार की लाठियों से पीट पीटकर जान ले ली।--