तेज रफ़्तार डंपर आये आमने-सामने, सीधी टक्कर में चालक हुआ घायल, सड़क पर लगा जाम | SAGAR TV NEWS |

 

सड़क पर दौड़ रहे तेज रफ़्तार डंपर चालक नियंत्रण नहीं रख सके और दोनों डंपरों में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गयी। जिसमें चालक घायल हुआ है। वहीं डंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि दूसरे वाहन को भी नुक्सान पहुंचा है। घटना दमोह जिले के बटियागढ़ हटा मार्ग स्थित बेलखेड़ी गांव के पास की बताई जा रही है। हादसे की वजह तेज रफ़्तार है। घायल चालक को इलाज के लिए बटियागढ़ अस्पताल भेजा गया। वहीं एक डंपर चालक ने दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

 

 

बताया जा रहा है की हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। दोनों ही चालक बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। वहीं जाम के हालात भी बने। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गयी थी।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। जिससे दोनों ही नियंत्रण नहीं रख पाए और आपस में टकरा गए। डंपर चालक सीताराम पटेल ने बताया की वह बक्सवाहा क्रेशर से गिट्टी भरकर हटा जा रहा था वहीं दूसरा डंपर खाली होकर हटा से बक्सवाहा तरफ आ रहा था। बेलखेड़ी गांव के नजदीक खाली डंपर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सीधी टक्कर मार दी। घटना के दौरान तेज बारिश हो रही थी। गनीमत की बात ये है की इस दौरान कोई जनहानि नहीं हो पाई। चालक को मामूली चोटें आई है। सीताराम पटेल का आरोप है की सामने से आ रहा चालक तेज रफ़्तार में था जिसने सीधी टक्कर मारी।

 

 

ऐसी जानकारी है की बेलखेड़ी गांव में पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। गांव में स्पीड ब्रेकर न होने से वाहन बेलगाम रफ्तार से दौड़ते हैं।

 

 


By - sagar tv news
29-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.