बिजली कटौती से नाराज़ लोगों का फूटा गुस्सा, ऊर्जा मंत्री की अर्थी निकालकर किया पुतला दहन

 

आपको अपनी स्क्रीन पर नज़र आने वाली अर्थी निकालते हुए ये तस्वीरें किसी व्यक्ति की नहीं हैं। बल्कि ये प्रदेश के ऊर्जा मंत्री की बनाई हुई अर्थी है। जिसे लोगों ने सड़क पर निकाला और पुतला दहन किया गया। ऐसा लोगों को इसलिए करना पड़ा क्योंकि वह लगातार बिजली की कटौती से परेशान हैं। आरोप है की इसका समाधान नहीं किया जा रहा है। तस्वीरें एमपी के शिवपुरी जिले से सामने आई हैं।

 

 

दरअसल लगातार बिजली की कटौती से परेशान लोगों का जमकर आक्रोश फूट पड़ा। सिरसौद के ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री की अर्थी निकालकर पुतला जलाया। मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली गयी। इसके बाद पुतला दहन भी किया गया।

 

 

बताया जा रहा है की शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में लगातार बिजली की कटौती की जा रही है। जिससे परेशान ग्रामीणों ने इस कदर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की माने तो आए दिन बिना किसी शेड्यूल के बिजली की कटौती की जा रही है। जिससे वह ना तो खेतों में पानी दे पा रहे हैं ना ही उनके काम हो पा रहे हैं। जिससे व्यापार भी पूरी तरह चौपट हो गया हैl

 

बताया गया की लोगों ने पहले भी चक्काजाम कर बिजली कटौती के खिलाफ मोर्चा खोला था। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था। जिसके बाद जाम खोल दिया गया था। लेकिन दोबारा बिजली कटौती होने लगी। जिसके बाद अब ग्रामीणों ने ऊर्जा के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया।

 

 


By - sagar tv news
29-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.