MP | 4 देशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, हथियार तस्करी का भंडाफोड़! | SAGAR TV NEWS |

 

मध्य प्रदेश में अवैध हथियारों के खिलाफ इंदौर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हथियारों की सप्लाई से पहले ही दो शातिर तस्करों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से चार देशी पिस्तौल, चार मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, एक मारुति स्विफ्ट कार और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक रिजनल पार्क रोड स्थित वृंदावन गार्डन के सामने एक कार में अवैध हथियार लेकर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को बिना किसी मौके के गिरफ्तार कर लिया।

 

 

तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड में रखी एक थैली से चार देशी पिस्तौल, चार मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार जब्त हथियारों की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये है, जबकि कार और मोबाइल फोन सहित कुल जब्ती की कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परसराम श्रीवास्तव, निवासी गुमास्ता नगर और सोहेल, निवासी चंदननगर के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी बड़वानी जिले के सिकलीगरों से हथियार खरीदकर इंदौर में सप्लाई करने आए थे।

 

 

क्राइम ब्रांच ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों की यह खेप किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही बड़वानी से जुड़े हथियार तस्करी के नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियारों के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस कार्रवाई को इंदौर में अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

 


By - sagar tv news
29-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.