हीरो बनने बैंक की नौकरी छोड़ी, 8 साल मुंबई में खाये धक्के, फिर लौटकर बने दाढ़ी वाले बाबू

 

कभी सेंट्रल बैंक की नौकरी, फिर फिल्मों में हीरो बनने का सपना... लेकिन किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि आठ साल तक मुंबई की गलियों में संघर्ष करना पड़ा। कई रातें फुटपाथ पर गुजरीं, चने खाकर पेट भरना पड़ा। आखिरकार जब सपना अधूरा रह गया तो सागर लौटकर पंचर की छोटी-सी दुकान खोल ली। आज वही शख्स "दाढ़ी वाले बाबू" के नाम से पूरे इलाके में अपनी अलग पहचान रखता है।

 

 

सागर के बाबू मिश्रा की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। उन्होंने करीब छह साल तक सेंट्रल बैंक में नौकरी की। बंडा शाखा में पदस्थ रहने के दौरान मैनेजर से विवाद हुआ तो उन्होंने बिना ज्यादा सोचे नौकरी छोड़ दी। उस समय उनके पास सिर्फ 7,000 रुपये की बचत थी, लेकिन फिल्मों में हीरो बनने का जुनून इतना था कि उसी रकम के सहारे मुंबई पहुंच गए।

 

 

मुंबई में शुरुआत में बड़े भाई ने डेढ़ महीने तक साथ दिया, लेकिन बाद में घर से निकाल दिया। इसके बाद बाबू मिश्रा ने आठ दिन तक फुटपाथ पर रहकर सिर्फ चने खाकर गुजारा किया। संघर्ष के बीच एक व्यक्ति ने उन्हें गोदाम में 600 रुपये महीने की नौकरी दिला दी। खर्च बचाने के लिए वे दिनभर में सिर्फ एक बार खाना खाते थे और इसी तरह आठ साल तक मुंबई में संघर्ष करते रहे। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी हीरो बनने का सपना पूरा नहीं हो सका।

 

 

आखिरकार 1998 में बाबू मिश्रा सागर लौट आए और पंचर बनाने की दुकान शुरू की। शुरुआत आसान नहीं थी, लेकिन धीरे-धीरे काम चल निकला। पैसों की तंगी के कारण उन्होंने दाढ़ी कटवाना बंद कर दिया। समय के साथ यही मजबूरी उनका शौक बन गई और आज उनकी लंबी दाढ़ी उनकी पहचान बन चुकी है।

 

 


By - sagar tv news
29-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.