जमीनी विवाद में महिला की मौ त से सनसनी! भाजपा नेता समेत कई लोगों पर मार पी ट के आरोप

 

 


जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। मकान को लेकर चल रहे पुराने विवाद के बीच 38 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने भाजपा नेता समेत कई लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

जानकारी के मुताबिक, एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के लवकुशनगर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-4 निवासी रामनारायण त्रिपाठी की पत्नी कल्पना उर्फ नम्रता त्रिपाठी की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, करीब चार वर्ष पहले उन्होंने चंदला रोड स्थित श्मशान घाट के पास एक मकान खरीदा था। इसी मकान पर दूसरे पक्ष द्वारा दावा किए जाने के कारण लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि मंगलवार दोपहर भाजपा नेता पप्पू गर्ग, रमेश पाण्डेय, राजू पाण्डेय और अन्य लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि पहले महिला के साथ मारपीट की गई और फिर उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

परिवार का यह भी कहना है कि मकान विवाद को लेकर वे पहले भी कई बार प्रशासन और पुलिस को लिखित शिकायत दे चुके थे और सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं होने से यह दुखद घटना घट गई। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

लवकुशनगर थाना प्रभारी अजय अंबे ने बताया कि महिला की मौत के मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वैज्ञानिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि परिजनों द्वारा लगाए गए मारपीट और जबरन जहर पिलाने के आरोपों की फिलहाल जांच जारी है और अभी उनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


By - sagar tv news
29-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.