Sagar-40 साल पुराने हरे-भरे पेड़ पर चली आरी, पार्षद ने ली आपत्ति, टाल संचालक पर कार्रवाई की मांग

 

सागर शहर में एक ओर जहां पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़े-बड़े अभियान चलाए जा रहे हैं और लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए वर्षों पुराने हरे-भरे पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के सूबेदार वार्ड से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने काम का विस्तार करने के लिए करीब 40 साल पुराने पेड़ को रातों-रात कटवा दिया। कही से इसकी कोई परमिशन नहीं ली गई है,

इस घटना को लेकर वार्ड पार्षद रूबी पटेल ने कड़ी आपत्ति जताते हुए नगर निगम आयुक्त से शिकायत की है। शिकायत के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने पेड़ काटने वाले सुदीप रजक के खिलाफ मोती नगर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

 

वार्ड पार्षद रूबी पटेल ने बताया कि गोला कुआं क्षेत्र के पास सुदीप रजक द्वारा लकड़ी के टाल का संचालन किया जाता है। आरोप है कि अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए उन्होंने हरे-भरे पेड़ को कटवा दिया। पार्षद ने बताया कि जब वह वार्ड भ्रमण पर थीं, तब उनकी नजर कटे हुए पेड़ पर पड़ी। जानकारी जुटाने पर पूरे मामले का पता चला।

 

 

इसके बाद उन्होंने तत्काल नगर निगम आयुक्त, महापौर और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी और दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

रूबी पटेल ने कहा कि एक तरफ शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग अवैध तरीके से पेड़ों को नुकसान पहुंचाकर पर्यावरण को खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ सिर्फ लकड़ी नहीं होते, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के जीवन का आधार हैं।

उन्होंने कहा कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के दिन ऐसी घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है

 

 


By - sagar tv news
29-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.