सागर- गुरु पूर्णिमा पर सागर में मेधावी विद्यार्थियों और गुरुजनों का सम्मान, श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति ने किया पौधारोपण

samanna

सागर- गुरु पूर्णिमा पर सागर में मेधावी विद्यार्थियों और गुरुजनों का सम्मान, श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति ने किया पौधारोपण

सागर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सत्य गुरु कबीर साहेब मंदिर, काकागंज में श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति द्वारा सम्मान समारोह एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ गुरुजनों का सम्मान कर गुरु-शिष्य परंपरा का संदेश दिया गया।

समारोह में मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में गुरुजनों को फूलमाला पहनाकर, तिलक लगाकर, श्रीफल और तौलिया भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, मेधावी विद्यार्थियों को फूलमाला पहनाकर तिलक लगाया गया और उन्हें पेन भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। समिति के सदस्यों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक लोगों से प्रकृति बचाने की अपील की।

इस अवसर पर श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति के सभी सदस्यों का भी सम्मान किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि गुरुजनों का सम्मान हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा, संस्कार और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

सम्मान समारोह में समिति के पदाधिकारी, सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


By - Sarju Patel , Sagar Tv News, Sagar MP
29-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.