सागर- 12 करोड़ की नई बिल्डिंग पर उठे सवाल... बारिश में टपकने लगी छत!

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा स्थित सांदीपनि शासकीय साबूलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में बन रही करीब 12 करोड़ रुपए की नवनिर्मित बिल्डिंग की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में इस भवन का लोकार्पण प्रस्तावित है, लेकिन पहली ही बारिश में भवन के कई हिस्सों में पानी टपकने की शिकायत सामने आई है। बताया जा रहा है कि भवन के सभा गृह की दीवारों में नमी आने लगी है, वहीं ऊपर के कमरों में भी पानी भरने की स्थिति बन रही है। पंखों की फिटिंग और अन्य कार्य अभी पूरे नहीं हुए हैं, जबकि विद्युत फिटिंग हाल ही में की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपए की लागत से तैयार हो रही इस बिल्डिंग में निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

वहीं दूसरी ओर महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व एवं अलंकरण समारोह-2026 का आयोजन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। गुरु पूर्णिमा की भावना को समर्पित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकारों पर आधारित शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती फूलवती यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी, भाजपा के वरिष्ठ समाजसेवी वसंत यादव, एसएमसी अध्यक्ष पवन विश्वकर्मा, प्राचार्य शिव सिंह ठाकुर सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती और महर्षि सांदीपनि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अतिथियों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु ही विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा प्रदान करते हैं। वहीं प्राचार्य शिव सिंह ठाकुर ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, समूह नृत्य, देशभक्ति गीत, नाट्य प्रस्तुति और भारतीय संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की आकर्षक वेशभूषा और शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को तालियों की गूंज से भर दिया।


By - sagar tv news
29-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.