मवेशियों को सड़क पर छोड़कर किया चक्काजाम, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे से नाराज़ ! | SAGAR TV NEWS |
सरकारी जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण करते हुए मकान बना लिये। कई बार इस बात की शिकायत के बाद भी जब कार्यवाई नहीं की गयी तो नाराज़ ग्रामीणों ने अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने भेड़ों को सड़क पर छोड़कर चक्काजाम कर दिया। जिससे वाहनों की आवाजाही रुक गई। सड़क पर पहिये थम गए। मामला एमपी के शिवपुरी जिले के करैरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत खोड़ सब रेंज से सामने आया है। जहां चरनोई की जमीन पर अवैध अतिक्रमण को लेकर अनूठा विरोध प्रदर्शन किया गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्यवाई का आश्वासन दिया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। तब कहीं लोग माने और चक्काजाम ख़त्म किया।
बताया जा रहा है की ग्रामीण अपनी भेड़ लेकर कोड बोरा तिल मार्ग पर पहुंचे और सड़क जाम कर दी। जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई l आरोप है की प्रशासन द्वारा लंबे समय से शिकायतों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने अपने पालतू पशुओं और भेड़ों को खोड़-पिछोर-गोरा टीला मुख्य मार्ग पर खड़ा कर चक्का जाम किया।
साथ ही जल्द कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है की खोड़ क्षेत्र में कई सालों से वन विभाग और अन्य सरकारी भूमि पर लगातार अवैध अतिक्रमण और निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने वन विभाग समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई बार शिकायतें दीं। लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
सड़क पर प्रदर्शन करने की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग की चरनोई की भूमि पर बने मकान मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा की अगर 15 दिन में अतिक्रमण नहीं हटाया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी l