सागर- ग्राहक बनकर आया चोर, महिला कर्मचारी को बातों में उलझाया और बैग लेकर हुआ फरार | SAGAR TV NEWS |

 

सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। गुजराती बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे युवक ने महिला कर्मचारी को बातों में उलझाया और मौका मिलते ही उसका बैग लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

 

 

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गुजराती बाजार स्थित साईं मोबाइल दुकान का है। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एक युवक दुकान पर पहुंचा और खुद को ग्राहक बताते हुए सिम कार्ड खरीदने की बात कही। उसने दुकान में काम करने वाली महिला कर्मचारी अनिशा गौंड से सिम दिखाने को कहा। इसी दौरान दुकान पर एक अन्य ग्राहक भी पहुंच गया। आरोपी युवक ने बड़ी चालाकी से महिला कर्मचारी को अपनी बातों में उलझाए रखा और इसी का फायदा उठाकर दुकान में रखा उसका बैग चोरी कर लिया। कुछ देर बाद जब महिला को बैग गायब होने का पता चला तो उसने आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

 

 

पीड़िता अनिशा गौंड ने बताया कि चोरी हुए बैग में करीब 10 हजार रुपए नकद, चांदी की एक जोड़ी पायल और एक चांदी की अंगूठी रखी हुई थी। घटना के बाद महिला ने तत्काल कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। फुटेज में आरोपी युवक की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसके आधार पर उसकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

दिनदहाड़े बाजार क्षेत्र में हुई इस चोरी की वारदात से व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

 

 


By - sagar tv news
29-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.