Sagar- बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, विद्युत कार्यालय का घेराव कर रखी 5 बड़ी मांगें

 

सागर जिले की देवरी विधानसभा के गौरझामर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और अव्यवस्थित विद्युत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परेशान ग्रामीणों ने नगर विकास मंच के बैनर तले विद्युत कार्यालय पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सब स्टेशन प्रभारी एवं जूनियर इंजीनियर को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। गौरझामर क्षेत्र के कई गांवों में लगातार बिजली गुल रहने से आमजन परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी सूचना के लंबे समय तक बिजली कटौती की जा रही है, जिससे घरेलू कामकाज से लेकर खेती-किसानी और छोटे व्यवसाय तक प्रभावित हो रहे हैं।

 

 

 

 

इसी समस्या को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्युत कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की है कि अवैध विद्युत कटौती को तत्काल बंद किया जाए, बार-बार होने वाले पावर कट पर रोक लगाई जाए और बिजली बाधित होने की स्थिति में पहले की तरह कारण सहित सूचना जारी की जाए। इसके अलावा गौरझामर, घोषीपट्टी, सालावारा और उमरखोह क्षेत्र को अटल ज्योति योजना का लाभ देने तथा नालियों में लगाए गए बिजली के पोल हटाकर सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान पर लगाने की मांग भी रखी गई।

 

 

 

 

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बिजली कटौती से जुड़ी अपनी परेशानियां भी अधिकारियों के सामने रखीं। एक महिला ने बताया कि अंधेरे के कारण उसके बच्चे को सर्पदंश की घटना का सामना करना पड़ा, जिसका अभी उपचार चल रहा है। वहीं एक चाट कॉर्नर कर्मचारी ने बताया कि लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

 

 

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा में लगातार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, युवा और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अब देखना होगा कि विद्युत विभाग ग्रामीणों की मांगों पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।


By - sagar tv news
30-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.